ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गया में डबल मर्डर कांड का खुलासा, आरोपियों में बीजेपी का वार्ड अध्यक्ष और पत्रकार शामिल, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

GAYA: पुलिस ने पिछले दिनों हुए डबल मर्डर कांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बीजेपी के दो स्थानीय वार्ड अध्यक्ष

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

GAYA: पुलिस ने पिछले दिनों हुए डबल मर्डर कांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बीजेपी के दो स्थानीय वार्ड अध्यक्ष और दैनिक अखबार का एक पत्रकार शामिल है. पुलिस ने आरोपी पत्रकार के घर से एक लाख 30 हजार रुपया भी बरामद किया है.

आरोपियों में बीजेपी का वार्ड अध्यक्ष शामिल

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल आरोपी पत्रकार ने ही अपराधियों को दोनों मृत युवकों के बारे में जानकारी दी थी. बता दें कि पिछले 23 अगस्त को अपराधियों ने शहर के विष्णुपद थाना इलाके में आकाश और राहुल नाम के दो युवकों की हत्या कर उनकी लाश को एक्सीडेंट का रुप देकर फेंक दिया था.

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

घटना के बाद इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई जिसमें तकनीकी शाखा के लोगों को भी शामिल किया गया था. पुलिस ने इस मर्डर कांड का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों युवकों की हत्या जमीन विवाद के सिलसिले में की गई थी. छानबीन के बाद पुलिस ने बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष रविंद्र कुमार रिंकू और तिरेल यादव को गिरफ्तार किया है साथ ही एक अखबार के पत्रकार निकेत राज को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

रिपोर्टिंग
प

रिपोर्टर

पंकज कुमार

FirstBihar संवाददाता