ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Pm Modi In Bihar: पीएम मोदी का खुला ऐलान- आतंकवादी, चाहे पाताल में क्यों न छिप जाय, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर गए। गयाजी में 13 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया और दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।आतंकवाद पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी को पाताल तक ढूंढकर खत्म करेगा।

M Modi Bihar Visit, पीएम मोदी गया जनसभा, Bihar Modi Rally 2025, मोदी 13 हजार करोड़ योजना, पीएम मोदी आतंकवाद बयान, मोदी गयाजी परियोजना, बिहार मोदी कैंसर अस्पताल उद्घाटन
© SELF
Viveka Nand
4 मिनट

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. गया में जनसभा में पीएम मोदी के अलावे राज्यपाल, मुख्यमंत्री,दोनों डिप्टी सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी में लगभग 13 हजार करोड़ रू की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया.साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस को जनता के पैसे का मतलब रहा है खुद की तिजोरी भरना. कांग्रेस-राजद की सरकारों में सालों साल तक परियोजनाएं पूरी नहीं होती थी. योजनाओं को लटकाकर पैसे कमाते थे. 

गयाजी से मोदी की हुंकार 

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गया के लोगों की मांग थी कि गया का नाम गयाजी हो. बिहार सरकार ने नाम गयाजी कर दिया, इसके लिए यहां की सरकार बधाई के पात्र है.  बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन हुआ है. सूबे के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई है. हमें जनता जनार्दन का सेवक बनकर काम करने में सबसे ज्यादा खुुशहाली होती है.  हमारा एक संकल्प है,जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा. इसी सोच के साथ पिछले 11 सालों में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए। अकेले हमारे बिहार में 31 लाख से अधिक आवास बनाये गए। सिर्फ घर नहीं दिए गए बल्कि गरीबों को स्वाभिमान दिए गए। 

जब-जब चुनौती मिली,बिहार ढाल बनकर खड़ा हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि यह चंद्रगुप्त और चाणक्य की धऱती है. जब-जब देश को चुनौती मिली है, बिहार ढाल बनकर खड़ा हुआ है. कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, धर्म पूछकर मारा गया, तब बिहार की धऱती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है. बिहार की धऱती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है. आपको याद होगा, उधर से पाकिस्तान ड्रोन हमले कर रहा था,मिसाइले दांग रहा था. भारत पाकिस्तानी मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर रहा था. पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई. ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है. अब भारत में आतंकी भेजकर हमले करा के कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी, चाहे पाताल में क्यों न छिप जाय, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी. 

लालटेन राज वालों ने बिहार को बर्बाद कर दिया था 

उन्होंने कहा कि, लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी. लाल आतंक से बिहार जकड़ा हुआ ता. माओवादियों की वजह से शाम के बाद आना-जाना मुश्किल था. गया जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे हुए थे. बिजली खंभे तक नहीं पहुंचे थे. लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में ठकेल दिया था. कई पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था.

पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले बिहार में पहले कोई कपड़ा ठीक पहन पाता था ? इन लोगों ने मुस्लिम के लिए भी कुछ काम नहीं किया. हम लोगों ने सबके लिए काम किया है.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता