ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जाको राखे साइयां मार सके न कोई: महिला के ऊपर से गुजर गई पूरी की पूरी ट्रेन, जानिए..कैसे बची जान

GAYA: जाको राखे साइयां मार सके न कोई वाली पंक्तियां आज गया में चरितार्थ हो गईं। दरअसल गया के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।खड़ी ट्रेन के न

जाको राखे साइयां मार सके न कोई: महिला के ऊपर से गुजर गई पूरी की पूरी ट्रेन, जानिए..कैसे बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: जाको राखे साइयां मार सके न कोई वाली पंक्तियां आज गया में चरितार्थ हो गईं। दरअसल गया के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।खड़ी ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की जान जाते जाते बच गई। पूरी की पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई हालांकि उसकी जान बच गई।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा की रहने वाली महिला पेशे से शिक्षिका है। महिला टनकुप्पा प्रखंड के बादिल बिगहा मध्य विद्यालय में पदसथापित है और पैसेंजर ट्रेन से बच्चों को पढाने के लिए स्कूल आती-जाती है। शुक्रवार को स्कूल बंद होने के बाद वह ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी। ट्रेन पकड़ने के चक्कर में वह स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रेक पार करने लगी, तभी मालगाड़ी खुल गई।


ट्रेन के खुलते ही महिला के सिर में चोट लग गई और वह पटरियों बीच गिर गई। इस नजारे को देख वहां मौजूद लोगों की सांसे फूलने लगी। महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन पार कर गई लेकिन गनीमत रही की उसकी जान बच गई। शिक्षिका के सिर में हल्की चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टैग्स