ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Ludhiana Gas Leak: हादसे के शिकार हुए 11 में से 5 लोग बिहार के रहने वाले, डॉक्टर दंपति और तीन बच्चों की गई जान

GAYA: पंजाब के लुधियाना शहर स्थित ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास मिल्क बूथ में हुए गैस रिसाव में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के शिकार हुए 11 लोगों में से पांच बिह

Ludhiana Gas Leak: हादसे के शिकार हुए 11 में से 5 लोग बिहार के रहने वाले, डॉक्टर दंपति और तीन बच्चों की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: पंजाब के लुधियाना शहर स्थित ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास मिल्क बूथ में हुए गैस रिसाव में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के शिकार हुए 11 लोगों में से पांच बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गया के रहने वाले डॉक्टर, उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की जान इस हादसे में चली गई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गया के कोंच स्थित डॉक्टर के गांव में मातम छा गया है और परिवार के लोगों पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


मृतकों की पहचान  कोंच प्रखंड के मंझियावां टोला धनु बिगहा निवासी डॉ. कविलाश शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा, बेटी कल्पना, बेटा अभय नारायण और आर्यन के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। डॉक्टर कविलाश शर्मा के माता-पिता और परिवार के लोग लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पेशे से डॉक्टर कविलाश शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लुधियाना में ही रहते थे। जिस मिल्क पार्लर के पास गैस रिसाव की घटना हुई उसके बगल में ही उनका घर था।


बता दें कि रविवार की सुबह लुधियाना के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित एक बिल्डिंग में बने मिल्क बूथ में जहरीली गैस का रिसाव होने से अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों की अब भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिय गया है। पुलिस और एनडीआरएफ साथ साथ अन्य सुरक्षा टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जहरीली गैस का रिसाव कैसे हुआ फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।