ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लॉकडाउन में श्राद्ध भोज करना पड़ा भारी, SSP ने चौकीदार को किया सस्पेंड

GAYA : एक तरफ देश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लॉकडाउन 2 लगाया गया है. पर कुछ लोग अभी भी इसके गंभीर परिणाम को नहीं समझकर इसे हल्के में ले रहे हैं. ताजा मामला गया का है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : एक तरफ देश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लॉकडाउन 2 लगाया गया है. पर कुछ लोग अभी भी इसके गंभीर परिणाम को नहीं समझकर इसे हल्के में ले रहे हैं. ताजा मामला गया का है, जहां लॉकडाउन के बाद भी एक चौकीदार ने अपने पिता का श्राद्द किया और लोगों की भीड़ जुटा कर सबको भोज दिया. 

पिता की मृत्यु के बाद भोज करना अब चौकीदार को महंगा पड़ गया है. गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.  मामला परैया थाना इलाके के रजोई राजपुर गांव का है. जहां लॉकडाउन के दौरान ही चौकीदार महेश पासवान के पिता की मृत्यु हो गई थी.


 महेश पासवान ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए 14 अप्रैल को लोगों की भीड़ इकट्ठा की और फिर भोज किया. जिसकी जानकारी मिलने पर परैया थानाध्यक्ष ने जब जांच की गई तो मामला सही पाया. जिसके बाद चौकीदार महेश पासवान के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज करते हुए इसे निलंबित कर दिया गया है. इस बाबत एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन उल्लघंन का मामला चौकीदार महेश पासवान के खिलाफ आया था. जिसकी जांच की गई. जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर चौकीदार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.