ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, गया की शालिनी और जहानाबाद के निशांत ने कहा..साथ जियेंगे साथ मरेंगे

JEHANABAD: जहानाबाद में प्रेमी-युगल ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में सात फेरे लिये और अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। मामला जहा

घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, गया की शालिनी और जहानाबाद के निशांत ने कहा..साथ जियेंगे साथ मरेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में प्रेमी-युगल ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में सात फेरे लिये और अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। मामला जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी इलाके का है। दरअसल, पिछले तीन वर्षों से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। यह बात दोनों ने अपने घरवालों को बताया था लेकिन घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। जब दोनों के घरवालों ने प्यार पर पहरा लगाया तो दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया। फिर दोनों ने घर से भागने का मन बना लिया। 


बिना बैंड बाजा और बारात के दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत बेलाडीह गांव की रहने वाली शालिनी शर्मा को जहानाबाद के एक लड़के निशांत कुमार से बीते 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने घरवालों से शादी की बात की लेकिन घरवाले शादी को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद लड़की घर से भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। जहां गौरक्षणी स्थित मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली। 


लड़की ने बताया कि दोनों के  घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। उसके परिवार वाले कहते थे कि लड़का अच्छा नहीं है वह जॉब नहीं करता है। इसे लेकर घरवाले उसे टॉर्चर किया करते थे कहते थे कि उस लड़के को भूल जाओ। उनके ऐसा कहने के बाद वो घर से भागकर प्रेमी के साथ पहुंच गई और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वह इस शादी से बहुत खुश है उसका कहना है कि अब साथ जियेंगे और साथ मरेंगे।  


वहीं प्रेमी का कहना है कि वो प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और दोनों पिछले तीन सालों से एक दूसरे को चाहते है। लेकिन दोनों के घर वाले इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे। हद तो तब हो गई जब प्रेमिका के घरवालों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। घरवालों के रवैय्ये से तंग आकर वह मेरे पास पहुंची। फिर हम दोनों में मंदिर में जाकर शादी कर ली। अब वो अपने घर वालों को मनाकर अपनी पत्नी को घर ले जाएगा। इधर शादी की भनक जैसे ही लड़की के घरवालों को लगी तो वे लोग आनन-फानन में नगर थाना पहुंच गए और प्रेमी जोड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। हालांकि तब तक दोनों ने मिलकर मंदिर में शादी रचा ली थी जिसके कारण घर वाले चाहकर भी कुछ ना कर सके।


घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, गया की शालिनी और जहानाबाद के निशांत ने कहा..साथ जियेंगे साथ मरेंगे

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें