ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो और एससी/एसटी मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

गया पुलिस ने इमामगंज थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का दावा किया है।


पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने इमामगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग पुत्री का आशीष कुमार ने अपहरण कर शेरघाटी के एक होटल में दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि दो दिन बाद पीड़िता को घर छोड़ने के दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


शिकायत के आधार पर इमामगंज थाना में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल के मार्गदर्शन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी आशीष कुमार, निवासी पकड़ी गुड़िया, थाना इमामगंज, को प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


एसपी (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा, ताकि त्वरित सुनवाई के माध्यम से दोषी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

टैग्स