ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

तीन दिनों के प्रवास पर गया पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री, सांसद मनोज तिवारी ने किया स्वागत

GAYA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार की धरती पर पहुंचे हैं। धीरेंद्र शास्त्री सोमवार की शाम विशेष चार्टर्ड विमान से गया पहुंचे है। गया एय

तीन दिनों के प्रवास पर गया पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री, सांसद मनोज तिवारी ने किया स्वागत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार की धरती पर पहुंचे हैं। धीरेंद्र शास्त्री सोमवार की शाम विशेष चार्टर्ड विमान से गया पहुंचे है। गया एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त भी एयरपोर्ट के बाहर मौजूद रहे। गया में वे अगले तीन दिनों यानी 4 अक्टूबर तक प्रवास करेंगे हालांकि इस दौरान न तो उनका दिव्य दरबार लगेगा और ना ही वे कथा ही सुनाएंगे। 


दरअसल, गया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। तीन दिनों के भीतर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का दिव्य दरबार लगना था, इसके साथ ही साथ वे हनुमत कथा का भी पाठ करने वाले थे लेकिन कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द हो गया था हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धीरेंद्र शास्त्री गया आ रहे हैं, यहां तीन दिनों तक प्रवास के दौरान वे अपने पूर्वजों का पिड़दान करेंगे।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने की जानकारी उनके भक्तों को है ऐसे में बड़ी संख्या में लोग गयाजी पहुंचे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा तो नहीं करेंगे लेकिन अपने भक्तों के पितरों का पिंडदान करवाएंगे। बाबा के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोग पिंडदान करेंगे। गया एयरपोर्ट से बाबा सीधे होटल पहुंचे हैं, जहां वे कुछ खास भक्तों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि पहली बार पटना के तरेत पाली गांव में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम हुआ था जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।