ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शादी का झांसा देकर बीएमपी की महिला सिपाही से रेप, अब दहेज में दस लाख रूपए का डिमांड कर रहा होमगार्ड का जवान, भेजा गया जेल

GAYA : बिहार के गया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बीएमपी की महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया गया है. महिल

बिहार : शादी का झांसा देकर बीएमपी की महिला सिपाही से रेप, अब दहेज में दस लाख रूपए का डिमांड कर रहा होमगार्ड का जवान, भेजा गया जेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बीएमपी की महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया गया है. महिला जवान ने जिले के महिला थाना में 17 नवंबर 2021 को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि आरोपित होमगार्ड जवान गोविंदा आनंद मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कलेर गांव का रहने वाला है.


मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही ने यह आरोप लगाया है कि गोविंदा ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हुए कहा था कि वह उससे शादी करेगा. जब महिला जवान ने शादी करने को कहा तो वह बार बार बहाना बनाकर बचता रहा. इसी बीच वह होमगार्ड बन गया और उसे गया के विष्णुपद में पदस्थापित किया गया.


होमगार्ड बनने के बाद शादी के लिए वह महिला जवान से 10 लाख दहेज की मांग करने लगा. ऐसे में महिला ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के आधार पर महिला थानाध्यक्ष रविरंजना ने आरोपी गोविंदा आनंद को गिरफ्तार कर लिया। उसको कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है.


टैग्स