ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Pitru Paksha Mela : गया में स्काउट एंड गाइड के 4 कैडेट्स डूबे, 2 को SDRF ने बचाया; दो लापता

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पितृपक्ष मेले में ड्यूटी कर रहे स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स के डूबने की खबर है। ओस घटना की जानकारी के बाद एसडीआरएफ की

Pitru Paksha Mela : गया में स्काउट एंड गाइड के 4 कैडेट्स डूबे, 2 को SDRF ने बचाया; दो लापता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पितृपक्ष मेले में ड्यूटी कर रहे स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स के डूबने की खबर है। ओस घटना की जानकारी के बाद एसडीआरएफ की टीम रेसक्यू में जुट गई है। दो कैडेट्स को नदी से निकालकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। 


जानकारी के अनुसार, स्काउट एंड गाइड कैडेट्स पितृपक्ष मेले में में ड्यूटी में लगे हैं। घटना संगम घाट के समीप की बताई जाती है। विष्णुपद सीता कुंड से कुछ दूरी पर है यह हादसा हुआ है। 4 कैडेट्स की डूबने की खबर है जिसमें दो को नदी से निकालकर मेडिकल भेजा गया है। दो की तलाश जारी है। घटना की जानकारी के बाद संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 


वहीं, फिलहाल मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह घटना कैसे हुई इसके बारे में भी पता नहीं चल रहा है। संगम घाट के समीप स्काउट एंड गाइड के छात्र कैसे पहुंचे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इसको लेकर छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। मामले में पड़ताल जारी है। 


बताते चलें कि, 17 सितंबर से गया में पितृपक्ष मे बुधवार 2 अक्टूबर को अंतिम दिन है। मेला में बिहार के साथ साथ अन्य राज्य और देश-विदेश से तीर्थयात्री अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पुलिस बल और स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स को भी ड्यूटी पर लगायी गयी है।