ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार : थाने का निरीक्षण करने गए थे SSP, नशे में झूमते मिले दारोगा

GAYA : : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि शराब माफिया चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे है. विपक्ष भी लगातार होम डिलीवरी की बात बोलकर

बिहार : थाने का निरीक्षण करने गए थे SSP, नशे में झूमते मिले दारोगा
Anamika
2 मिनट

GAYA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि शराब माफिया चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे है. विपक्ष भी लगातार होम डिलीवरी की बात बोलकर नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहा है. लेकिन हैरानी की बात है कि जिनके कंधे पर इस कानून को जमीन पर लागू करने की जिम्मेदारी है, वे खुद ही शराब पीकर डिपार्टमेंट की नाक कटा रहे हैं.

  जिन पुलिस वालों पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिस वाले अक्सर शराब के नशे में टल्ली मिलते हैं. ताजा मामला बिहार के गया से है, जहां मुफ्फसिल थाना में तैनाद दारोगा को नशे में धुत्त गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक  ललन रजक को नशे में धुत्त गिरफ्तार किया गया है. 

ललन रजक को खुद एसएसपी आदित्‍य कुमार ने नशे की हालत में पकड़ा है. दरअसल गया के एसएसपी आदित्य कुमार गुरुवार की शाम थाना का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पाया कि ललन रजक नशे में धुत्त है. जिसके बाद उनके आदेश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने एएसआइ ललन रजक को गिरफ्तार कर लिया. 

इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.