ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

डिरेल हुई मालगाड़ी, गया-पटना रेलखंड पर घंटों परिचालन रहा बाधित

DESK: नवगछिया स्पेशल मालगाड़ी ट्रेन शनिवार को गया में डिरेल हो गयी। चावल लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने से गया-पटना रेलखंड पर परिचालन कई घंटे तक बाधित रहा। जिसके बाद ट्रेन को पटर

डिरेल हुई मालगाड़ी, गया-पटना रेलखंड पर घंटों परिचालन रहा बाधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नवगछिया स्पेशल मालगाड़ी ट्रेन शनिवार को गया में डिरेल हो गयी। चावल लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने से गया-पटना रेलखंड पर परिचालन कई घंटे तक बाधित रहा। जिसके बाद ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू हुआ। कई घंटे के मशक्कत के बाद गया-पटना रेलखंड पर यातायात बहाल हो सका। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सासाराम से चावल लेकर मालगाड़ी नवगछिया के लिए जा रही थी। तभी गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर पहुंचते ही अचानक इंजन के छह पहिए रेलवे ट्रैक से उतर गये। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


घटना की सूचना के बाद मौके पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंचे। बेपटरी हुए मालगाड़ी के इंजन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। जिसके बाद ट्रेन को नवगछिया के लिए रवाना किया गया और फिर से गया-पटना रेलखंड पर परिचालन शुरू हो गया।   


टैग्स