ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सिलेंडर से घर में लगी भीषण आग, झुलसने से बाप-बेटे की मौत

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां सिलेंडर में आग लगने से बाप-बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां सिलेंडर में आग लगने से बाप-बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी  है. 


घटना गया जिले के नई गोदाम मुहल्ले की है. जहां गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से बाप-बेटा की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कुमार सिन्हा (45) और उनके बेटे स्पर्श कुमार (12) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर के पास संजय हीटर जलाकर आग ताप रहे थे. इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग गैस सिलेंडर में भी पकड़ लिया. जिसके कारण पूरे घर में भीषण आग लग गई.


घर में लगी आग की चपेट में आने से पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाप-बेटे घर पर अकेले थे. पत्नी एक कालेज में शिक्षिका हैं. वो पढ़ाने गई थीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता