ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गया में फिर से Corona की दस्तक, थाईलैंड से आए तीन विदेश कोविड पॉजिटिव मिले

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक बार फिर तीन विदेशी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बोधगया एयरपोर्ट पर जांच के दौरान थाईलैंट से आए तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों को

गया में फिर से Corona की दस्तक, थाईलैंड से आए तीन विदेश कोविड पॉजिटिव मिले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक बार फिर तीन विदेशी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बोधगया एयरपोर्ट पर जांच के दौरान थाईलैंट से आए तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों को तुरंत आइसोलेशन में भेज दिया गया है। विदेशी सैलानियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बोधगया में 27 से 29 जनवरी तक इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव का आयोजन होना है। इस आयोजन को लेकर एक बार फिर बोधगया में विदेशी सैलानियों का जुटान होने लगा है। देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बोधगया एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गया एयरपोर्ट पर कई विदेशी पर्यटकों की कोरोना टेस्क हुई थी। जिसमें थाईलैंड से आए तीन पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


बता दें कि तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की शुरुआत होने से पहले पिछले तीन दिनों के भीतर सात विदेशी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। गया में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरिजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है और कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर पहुंच रहे सभी विदेशी सैलानियों की जांच की जा रही है।