ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बार डांसर को गोद में उठाकर नाचे प्रिंसिपल साहेब, BJP नेता ने की अश्लीलता की सारी हदें पार, देखें वीडियो

PATNA : नए साल के आगमन के साथ ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. गया जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं. जिससे कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल नए साल के मौके पर कार्यक

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नए साल के आगमन के साथ ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. गया जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं. जिससे कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल नए साल के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें बार बालाओं को भी बुलाया गया था. कार्यक्रम का जो वीडियो सामने आया है. उसमें एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल साहब बार डांसर को गोद में उठाकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में बीजेपी के स्थानीय नेता अश्लील गानों पर डांस कर रही आर्केस्ट्रा गर्ल के ऊपर नोट उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.




डांसर को उठाकर को गोद में उठाकर नाचे प्रिंसिपल साहेब
गया जिले के वजीरगंज प्रखण्ड के तरवा में तैलिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस मौके पर आयोजनकर्ताओं ने बार डांसरों को भी बुलाया था. नए साल को लेकर किये गए इस आजोयन का जो वीडियो सामने आया है. उससे कई सारे सवाल खड़ा हो रहे हैं. दरअसल वीडियो में वजीरगंज इलाके के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दिवाकर भारती अपनी गोद में बार डांसर को उठाकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं.


बीजेपी ने नेता ने उड़ाए नोटों की गड्डी
नए साल के मौके पर आयोजित इस तैलिक मिलन समारोह में वजीरगंज इलाके के स्थानीय भाजपा नेता मदन साव भी काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील गाने पर बार बालाओं को नचाने वाले इन लोगों की मानसिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


प्रिंसिपल पर क्या होगी कार्रवाई
सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम संवर्धन की धज्जियां उड़ाने वाले और बार डांसर को अपनी गोद में उठाकर झूमने वाले इस प्रिंसिपल के ऊपर स्थानीय जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है. यह देखना दिलचस्प होगा. बहरहाल यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता