ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

गया में असामाजिक तत्वों ने की जमकर मारपीट, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आपस में भिड़े

GAYA : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर कोई मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहा है. लेकिन गया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA :  कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर कोई मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहा है. लेकिन गया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन नहीं करने को लेकर कुछ लोग आपस में भीड़ गए. असामाजिक तत्वों ने लोगों के साथ जमकर मारपीट की. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.


मामला गया जिले के सिविल लाइन थाना इलाके का है. जहां राजेन्द्र आश्रम में असमाजिक तत्वों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि राजेन्द्र आश्रम मोहल्ले में राशन दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन नहीं करने को लेकर कुछ लोग आपस में भीड़ गए. तू तू - मैं मैं से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया. असामाजिक तत्व आम लोगों से उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे.


मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन सिटी एसपी, टाउन डीएसपी और सिविल लाइन थाना के पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे. गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि राजेन्द्र आश्रम मोहल्ले के एक किराना दुकान पर कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन नहीं करने को लेकर कुछ लोग आपस में भीड़ गए थे. फिलहाल स्थिति सामान्य है. विधिव्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता