ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गया के लंगूराही वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला: पिकनिक मनाने गई 6 लड़कियां पानी में बहते-बहते बचीं

गया के लंगूराही जलप्रपात में रविवार को अचानक आए पानी के तेज बहाव में 6 लड़कियां बहते-बहते बच गईं। स्थानीय ग्रामीणों और सैलानियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। एक लड़की घायल हुई है।

Bihar
वीडियो वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के इमामगंज स्थित लंगूराही पहाड़ी जलप्रताप में आज बड़ा हादसा किसी तरह टल गया। संडे के दिन पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानियों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल कई सैलानी वाटरफॉल का मजा ले रहे थे कि तभी पानी की तेज धार ने उन्हें ऐसा झटका दिया कि कई लोग इसमें फंस गये। वही 6 लड़कियां पानी की तेज धार में बहने लगी। 


तभी घटनास्थल पर मौजूद अन्य सैलानियों की नजर जब पड़ी तब उन्होंने किसी तरह सभी 6 लड़कियों को बचाया। पत्थर से टकराने से एक लड़की घायल हो गयी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आज मौसम ठीक था जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद लेने छुट्टी के दिन रविवार को यहां आए थे। लेकिन तभी अचानक पहाड़ी इलाके से पानी का सैलाब तेजी से आने लगा। 


जिसे देखकर वहां स्नान करने वाले लोग डर गये और वहां से किसी तरह निकलकर पहाड़ पर चढ़ गये। लेकिन 6 लड़कियां वही थी जो पानी के तेज बहाव में फंस गयी। अचानक से पानी का सैलाब आया और लोगों को बहाकर ले जाने लगा। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने सभी की जान बचा ली। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों ने मोबाइल में इस घटना को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

गया के लंगूराही वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला: पिकनिक मनाने गई 6 लड़कियां पानी में बहते-बहते बचीं