ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

गयाजी में 40 देशों के विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान, युद्ध में मारे गए लोगों के लिए भी किया कर्मकांड

Bihar News: गया में 40 देशों से आए 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने देवघाट पर पिंडदान कर पितरों के साथ अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गयाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां दुनिया के 40 देशों से आए करीब 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी के तट स्थित देवघाट पर पिंडदान कर्मकांड किया। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न किया।


स्थानीय पंडा छोटू बारिक ने बताया कि इन विदेशी श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म में आस्था रखते हुए गया पहुंचकर पारंपरिक तरीके से पिंडदान किया। विशेष बात यह रही कि इन श्रद्धालुओं ने न सिर्फ अपने पूर्वजों के लिए, बल्कि अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी कर्मकांड किया।


अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन और रूस समेत कुल 40 देशों से आए श्रद्धालुओं की इस बड़ी संख्या ने एक साथ पिंडदान कर अपनी धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। यह आयोजन गया की धार्मिक महत्ता और वैश्विक पहचान को एक बार फिर दर्शाता है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता