ब्रेकिंग
Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान

गया जी में ई-रिक्शा चालक के खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, CSP संचालक और बैंक मैनेजर रह गये हैरान

बिहार के गया शहर में एक ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में अचानक 759 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। खाते में उपलब्ध बैलेंस ₹7,596,951,951.16 (करीब 759.69 करोड़ रुपये) दिखने के बाद पूरे मोहल्ले में यह खबर फैल गई।

बिहार न्यूज
बैंक मैनेजर ने सोमवार को बुलाया
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

GAYAJEE: गया जी शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के बैंक खाते में अचानक ₹759.69 करोड़ का बैलेंस दिखने लगा। मामले की सूचना मिलते ही बैंक अलर्ट हो गया और खाताधारक को खाते से कोई लेनदेन न करने का निर्देश दिया गया। शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।


गयाजी जिले के एक ई-रिक्शा चालक के अचानक अरबपति बन जाने की खबर आग की तरह फैल गई। चालक के बैंक के खाते में available balance ₹7, 596, 951,951.16 बताने लगा। यह जानकर खाताधारक का दिमाग हिल गया। मोहल्ले और घर में इतनी बड़ी रकम अचानक आ जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। बात बैंक के मैनेजर तक पहुंच गई तो उन्होंने खाताधारक को किसी तरह की लेनदेन करने से और मोबाइल फोन में छेड़छाड़ करने से रोक दिया।


दरअसल, यह कहानी गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले शिव कुमार पटेल की है। एक साधारण परिवार के मुखिया ई रिक्शा चलाकर अपने घर की देखरेख कर रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशनभोगी हैं। शनिवार को शिव पटेल अपने खाता से पेंशन की राशि निकालने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बागेश्वरी मोहल्ले स्थित सीएसपी केंद्र पर गए। उन्होंने आधारकार्ड के माध्यम से ₹ 1000/- की निकासी की।


इसके बाद इनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एक मैसेज आया। पर्याप्त बैलेंस (avialable balance) वाले जगह पर जब सीएसपी संचालक की नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी शिव पटेल को दी गई कि आपके अकाउंट में सात अरब रुपये से अधिक राशि बैलेंस बता रहा है। फिर क्या था शिव पटेल के अचानक अरबपति बन जाने की बात आग की तरह फैल गई। मजाक में लोग कहने लगे कि अब शिव पटेल अरबपति बन गए!


इस संबंध में पूछे जाने पर शिव पटेल ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर जो बैंक बैलेंस बता रहा है वह ₹7, 596, 951,951.16 बता रहा है। उन्होंने बताया कि एक पड़ोसी की मदद से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा के मैनेजर से बात कर पूरी बात बताई। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने उन्हें कहा कि आज सेकंड सैटरडे को लेकर बैंक बंद है और कल( 12.07.2026) को रविवार है तो बैंक बंद रहेगा। इसलिए आप सोमवार को बैंक में आएं। 


उन्होंने बताया कि मैनेजर ने किसी तरह के लेनदेन और मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ करने से मना कर दिया है। चुंकि यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है और घर से लेकर बाहर वाले लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर अचानक इतनी बड़ी रकम शिव पटेल बैंक खाते में किसने डाले? या फिर कोई तकनीकी खराबी की वजह से तो ऐसा नहीं हुआ! 


सीएसपी संचालक और खाताधारक दोनों रह गए हैरान

मोबाइल संदेश में इतना बड़ा बैलेंस देखकर पहले सीएसपी संचालक और फिर स्वयं शिव कुमार पटेल हैरान रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोग मजाक में उन्हें "अरबपति" कहकर बुलाने लगे। 


बैंक मैनेजर ने सोमवार को बुलाया

शिव कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी की मदद से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा के मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने बताया कि सेकंड सैटरडे और रविवार के कारण बैंक बंद है, इसलिए सोमवार को शाखा पहुंचकर मामले की जांच कराई जाए। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि तब तक खाते से कोई लेनदेन न करें और मोबाइल में किसी प्रकार की छेड़छाड़ भी न करें।


तकनीकी गड़बड़ी या कोई और वजह?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में इतनी बड़ी राशि दिखाई देना बैंक की तकनीकी त्रुटि है या किसी अन्य कारण से ऐसा हुआ है। बैंक सोमवार को मामले की जांच करेगा। तब तक पूरे इलाके में यही चर्चा है कि आखिर एक ई-रिक्शा चालक के खाते में अचानक 759 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कैसे दिखाई देने लगी।

गया से नितम राज की रिपोर्ट





टैग्स