ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

बिहार में बड़ा हादसा टला: चलती बस में लगी भीषण आग, सर्विसिंग से लौटने के दौरान हुई घटना

Bihar News: गया-डोभी मुख्य मार्ग पर चलती बिहार परिवहन की बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि कोई यात्री सवार नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Bihar News
बस में लगी आग
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गया में गया-डोभी-पटना मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर बिहार परिवहन विभाग की एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना एम्स अस्पताल के पास और गया एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर दोपहर करीब 3 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


राहत की बात यह रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिहार राज्य परिवहन विभाग के अनुसार, यह बस पिछले दो महीने से खराब थी और डोभी वर्कशॉप में मरम्मत के बाद गांधी मैदान स्थित बस स्टैंड लौट रही थी।


जानकारी के अनुसार, सर्विस के बाद लौट रही बस के पिछले हिस्से से अचानक आग लगी, जो देखते ही देखते पूरी बस में फैल गई। चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस से उतरकर अपनी जान बचाई। बस से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।


सूचना मिलने पर पहले छोटी दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी बुलाई गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।


सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल थाना पुलिस ने गया-डोभी मुख्य मार्ग के दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में ट्रैफिक डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिससे दमकल कर्मियों को राहत मिली और आग बुझाने में आसानी हुई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता