ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

फल्गू नदी में बने गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया रोड जाम, बालू घाट को बंद किये जाने की मांग

GAYA: बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गया के फल्गु नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से गुस्साए

फल्गू नदी में बने गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया रोड जाम, बालू घाट को बंद किये जाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गया के फल्गु नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज का है। 


मिली जानकारी के अनुसार जोड़ा मस्जिद के पास के रहने वाले तीनों बच्चे फल्गू नदी में बालू निकाले जाने के बाद बने गड्ढे में नहाने गये हुए थे। तभी इसी दौरान पैर फिसल जाने से एक बच्चा पानी में डूब गया और उसे बचाने के क्रम में दो अन्य बच्चे भी पानी में डूब गये और इस दौरान तीनों की मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। इलाके में आग की तरह फैली इस खबर के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी जिसके बाद आनन फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों के मृत घोषित कर दिया। एक साथ गांव के तीन बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृत बच्चों की पहचान निखिल, अंकुश और ऋतिक के रूप में हुई है। जिसमें दो सगे भाई थे। तीनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच थी।  घटना से गुस्साएं लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखककर जाम कर दिया और हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग बालू घाट को बंद करने और मृतक के परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।