ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

गया से लापता 4 लड़कियां दिल्ली से बरामद, लड़कें का वेश बना पुलिस को दिया चकमा

गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता चारों लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पहचान छिपाने के लिए दो लड़कियों ने लड़कों का वेश धारण किया था। तकनीकी निगरानी से पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता हुई चारों लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। डेल्हा थाना की विशेष टीम सभी लड़कियों को लेकर गया वापस लौट आई है। फिलहाल चारों लड़कियां पुलिस कस्टडी में हैं और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। सभी के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।


इस पूरे मामले का खुलासा डीएसपी टाउन-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि चारों लड़कियां एक-दूसरे को पहले से जानती थीं और एक ही मोहल्ले की रहने वाली हैं। इनमें से दो लड़कियों के बीच लंबे समय से गहरा संबंध था, जबकि शेष दो उनकी सहेलियां थीं, जो दोस्ती निभाने के लिए उनके साथ घर से निकल गईं।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि लड़कियां घर से मोबाइल फोन लेकर नहीं निकली थीं। हालांकि, रास्ते में उन्होंने अलग-अलग लोगों से मोबाइल लेकर अपने परिजनों से संपर्क किया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले। शुरुआत से ही पुलिस को संदेह था कि लड़कियां जानबूझकर अपनी पहचान और यात्रा का रास्ता छिपा रही हैं।


लड़कियों ने गया से पहले बक्सर और फिर वहां से दिल्ली जाने का रास्ता अपनाया। दिल्ली पहुंचने के बाद दो लड़कियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए लड़कों का वेश धारण कर लिया। उन्होंने बाल कटवाकर जींस और स्वेटर पहन लिया, जिसके कारण वे दो बार पुलिस टीम की नजरों से बच निकलने में सफल रहीं। हालांकि तकनीकी निगरानी और सतर्क कार्रवाई के बाद पुलिस ने आखिरकार चारों लड़कियों को बरामद कर लिया। डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है।