ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

BIHAR NEWS : एंबुलेंस से टक्कर में जिंदा जला बुलेट सवार, मौके पर हुई मौत; इलाके में मचा हड़कंप

BIHAR NEWS : जहां एक सड़क हादसे में बुलेट सवार जिंदा जल गया। गया-डोभी रोड पर एंबुलेंस और बुलेट की टक्कर से भीषण आग लग गई। जिसमें बाइक सवार जिंदा जल गया।

BIHAR NEWS
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक सड़क हादसे  में बुलेट सवार जिंदा जल गया। गया-डोभी रोड पर एंबुलेंस और बुलेट की टक्कर से भीषण आग लग गई। जिसमें बाइक सवार जिंदा जल गया। वहीं, इस घटना में बुलेट और एंबुलेंस भी जलकर राख हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।


वहीं, इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन विकराल आग में दोनों गाड़ियां जलकर स्वाहा हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। जब एंबुलेंस और बुलेट की टक्कर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मृतक एंबुलेंस सवार था या बुलेट बाइक सवार, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। 


बताया जा रहा है कि यह घटना गया-बोधगया सड़क मार्ग के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में पहाड़पुर पांच नंबर गेट के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और एक बुलेट बाइक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद बुलेट बाइक एंबुलेंस के अंदर चली गई और टंकी फटने से आग लग गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग फैल गई और दोनों धू-धूकर जलने लगे। 


इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई और एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक एंबुलेंस सवार था या बुलेट सवार। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक एंबुलेंस सवार हो सकता है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।