ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बोधगया में दो विदेशी यूट्यूबर्स के बीच भिड़ंत, चाकूबाजी में वियतनामी व्लॉगर घायल

Bihar News: बिहार के बोधगया में दो विदेशी यूट्यूबर्स के बीच मारपीट का एक और मामला सामने आया है, जहां वियतनामी यूट्यूबर युगेन वान दोउ को चाकू मारकर घायल कर दिया गया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बोधगया में दो विदेशी यूट्यूबर्स के बीच मारपीट का एक और मामला सामने आया है, जहां वियतनामी यूट्यूबर युगेन वान दोउ को चाकू मारकर घायल कर दिया गया । उन्हें इलाज के लिए बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीती रात कालचक्र मैदान के पास स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप घटी है। 


जानकारी के अनुसार, यह विवाद रील बनाने को लेकर हुआ था। वियतनामी साधु मेन श्यो के कार्यों को लेकर युगेन वान दोउ के दो गुटों में मतभेद थे। एक गुट उन्हें आध्यात्मिक गुरु मानता है, जबकि दूसरा गुट उन्हें प्रचारबाज कहता है। इसी विवाद के चलते मारपीट की स्थिति उत्पन्न हुई। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


यह पहली बार नहीं है जब बोधगया में विदेशी यूट्यूबर्स के बीच विवाद हुआ है। 29 मई को भी चिल्ड्रेन पार्क के पास एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और वियतनामी यूट्यूबर के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। उस समय भी स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया था। बोधगया, जो कि बौद्ध धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, में इस प्रकार की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में नकारात्मक संदेश जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई है।


बोधगया में विदेशी यूट्यूबर्स के बीच बढ़ते विवादों से यह स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान संवेदनशील मुद्दों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग को चाहिए कि वे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि बोधगया की शांति और प्रतिष्ठा बनी रहे।