ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: तेजी से बढ़ रहे जहरीली शराब से मौत के आंकड़े, गया में भी 3 की मौत

GAYA: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। औरंगाबाद और सहरसा के बाद गया से भी तीन लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। गया में जहरीली शराब पीने स

बिहार: तेजी से बढ़ रहे जहरीली शराब से मौत के आंकड़े, गया में भी 3 की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। औरंगाबाद और सहरसा के बाद गया से भी तीन लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। गया में जहरीली शराब पीने से मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बीते 14 मई को शादी समारोह के दौरान सभी ने शराब पी थी। घटना आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को शादी समारोह के दौरान सभी लोगों ने देसी शराब का सेवन किया था। शाम होते ही सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2 लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया। बाकी 7 लोग आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।


मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अमर पासवान और 43 वर्षीय अर्जुन प्रसाद और राहुल कुमार के रूप में हुई है। अर्जुन और अमर पासवान चाचा-भतीजा थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आमस थाने की पुलिस पथरा गांव में छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

टैग्स