ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूल में ऊर्दू में प्रार्थना कराने वाले प्रिंसिपल और शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Teacher News: गया के जमालपुर राजकीय मध्य विद्यालय में हिंदी प्रार्थना बंद करा दी गई, जिसके बाद वहां हडकंप मच गया. बवाल के बाद स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला कर दिया गया है.

Bihar Teacher News
गया के स्कूल में उर्दू प्रार्थना
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के गया में एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षकों की मिलीभगत से हिंदी प्रार्थना की जगह ऊर्दू में प्रार्थना कराया जा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ एक्शन ले लिया है। पूरा मामला गया के जमालपुर राजकीय मध्य विद्यालय का है।


दरअसल, गया के जमालपुर आंती पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में हिंदी प्रार्थना को बंद करा दिया गया था और वहां उर्दू में प्रार्थना शरू कराया गया था। मामला तब सामने आया जब स्कूल के एक शिक्षक ने इसका विरोध कर दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो बनाने वाले शिक्षक के साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों ने हाथापाई भी की थी। यह घटना बीते शनिवार की है।


वहीं पीड़ित शिक्षक अजय प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद शनिवार को मुस्लिम समाज के कुछ युवकों के जरिए उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिला शिक्षक डरकर भाग गईं और उर्दू में प्रार्थना का वीडियो हमने बनाया था, जिससे मुस्लिम समाज के युवक आक्रोशित थे। मारपीट की घटना के बाद आंती थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के दौरान शिक्षक स्कूल परिसर में किसी तरह भाग कर जान बचाई।


घटना के बाद शिक्षक अजय प्रसाद के द्वारा 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया। शिक्षक ने बताया की स्कूल के मुस्लिम प्रिंसिपल साहिब खातून के द्वारा स्कूल में कई दिनों से उर्दू प्रार्थना कराया जा रहा था और जिसका वीडियो स्कूल में कार्यरत शिक्षक अजय प्रसाद ने रिकॉर्ड कर लिया था। इसकी जानकारी जब स्कूल की मुस्लिम प्रिंसिपल को मिली तो उसने स्थानीय निवासी मुस्लिम समुदाय को इक्कठा कर लिया। उसके बाद गांव के कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग स्कूल में आकर शिक्षक अजय प्रसाद के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। 


वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने जल्द सक्रियता दिखाते हुए प्रिंसिपल और उसके सहयोगी शिक्षक को तबादला कर दिया है और पूरे मामले को लेकर जांच का आदेश दिया है। फिलहाल इस मामले का जांच स्थानीय बीडीओ, एसडीओ  और ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया, जिसके बाद दोनों प्रिंसिपल और शिक्षक को एक अलग-अलग दूसरे स्कूलों में ट्रान्सफर कर दिया है और जांच में जुट गई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।