ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: NH किनारे शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल गईं कई गाड़ियां; लाखों की संपत्ति हुई राख

GAYA: गया में एनएच के किनारे स्थित गाड़ियों के शोरूम में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम में रखी 5 नई कार जलकर खाक हो गई हालां किसी तरह से तीन कारों

बिहार: NH किनारे शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल गईं कई गाड़ियां; लाखों की संपत्ति हुई राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एनएच के किनारे स्थित गाड़ियों के शोरूम में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम में रखी 5 नई कार जलकर खाक हो गई हालां किसी तरह से तीन कारों को जलने से बचा लिया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के गया-डोभी मुख्य मार्ग एन-एच-83 टेकुनाफार्म स्थित शोरुम की है।


अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 4 बजे जानकारी मिली कि टेकुनाफार्म स्थित कार शोरूम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए गया और बोधगया मिलाकर लगभग 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।


अगलगी की इस घटना में ग्राउंड फ्लोर में खड़ी लगभग 8 नई कार में से 5 कार पूरी तरह जल कर राख हो चुकी है जबकि एक कार का इंजन जला था। वहीं 2 कारें पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। फर्स्ट फ्लोर पर रहे कार्यालय भी पूरी तरह जल चुका है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

टैग्स