ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार से बड़ी खबर: पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में लिया, दलाई लामा की जासूसी करने का शक

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया के बोधगया से आ रही है, जहां पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम चीनी महिला को हिरासत में लेकर बोधगया थाने में पूछताछ कर

बिहार से बड़ी खबर: पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में लिया, दलाई लामा की जासूसी करने का शक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया के बोधगया से आ रही है, जहां पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम चीनी महिला को हिरासत में लेकर बोधगया थाने में पूछताछ कर रही है। संदिग्ध चीनी महिला पिछले दो साल से गया और बोधगया के साथ साथ देश के अलग अलग हिस्सों में रह रही थी। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि चीनी महिला बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा की जासूसी कर रही थी।


दरअसल, बिहार के बोधगया में इन दिनों बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा प्रवास कर रहे हैं। दलाई लामा 19वीं बार 3 दिवसीय कालच्रक पूजा के आयोजन में शामिल होने बोधगया पहुंचे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बीच पुलिस को एक चीनी महिला को लेकर इनपुट मिले थे। आशंका जताई जा रही थी कि चीनी महिला दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी और बिहार पुलिस ने दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था।


जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध चीनी महिला पिछले दो साल से गया और बोधगया समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रह रही थी। चीनी महिला के भारत में रहने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। गया पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच जारी किया। पुलिस चीनी महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान बोधगया के कालचक्र मैदान के पास से बौद्ध भिक्षु के वेश में घूम रही संदिग्ध चीनी जासूस मिस सांग सिओल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।