ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: स्कूल वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल

GAYA: गया में तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक समेत एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं स्कूल वैन पर सवार करीब आधा दर्जन बच्

बिहार: स्कूल वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक समेत एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं स्कूल वैन पर सवार करीब आधा दर्जन बच्चे भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहरा कलां गांव के पास की है।


सभी घायलों को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। स्कूल वैन मिलेनियम मॉर्डन स्कूल की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और वैन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन बहुत तेज गति से पहाड़पुर की ओर से आ रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक में टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने सड़क किनारे एक मकान के बाउंड्री में भी टक्कर मार दी। इस वजह से वैन पर सवार कई बच्चे भी गंभीर रूप में घायल हो गए।

रिपोर्ट- नीतम राज