ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया ऑनलाइन आवेदन, सकते में प्रशासन

GAYA : बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आये आवेदन को देखकर प्रशासन के लोग हैरान हैं। इस ऑनलाइन आवेदन में कुत्ते की जाति से लेकर आधार कार्ड और दूसरे तमाम डिटेल दिये गय

बिहार में कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया ऑनलाइन आवेदन, सकते में प्रशासन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आये आवेदन को देखकर प्रशासन के लोग हैरान हैं। इस ऑनलाइन आवेदन में कुत्ते की जाति से लेकर आधार कार्ड और दूसरे तमाम डिटेल दिये गये हैं। कुत्ते का आवेदन देख कर प्रशासन के लोग भी हैरान हैं। 


मामला गया जिले के गुरारू प्रखंड का है। गुरारू के अंचल कार्यालय में एक कुत्ते के जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन आया है। आवेदन में कुत्ते के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। कुत्ते का नाम टॉमी बताया गया है। मां का नाम गिनी तो पिता का नाम शेरू दर्ज किया गया है। आवेदन में कुत्ते का पता ग्राम-पांडेपोखर, वार्ड नंबर-13, अंचल-गुरारू, जिला-गया है। 


इसके साथ ही उसका पेशा स्टूडेंट बताया गया है। आधार संख्या-993460458271 दर्ज का गया है। कुत्ते ने अपनी जाति बढ़ई बताते हुए जाति प्रमाण पत्र मांगा है। उसने अपना मोबाइल संख्या-9934604535 दर्ज की है। वहीं, जन्म तिथि 14 अप्रैल 2022 बताया है। उसने ये सारी जानकारी देते हुए अपना जाति प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिया है। 


कुत्ते का जाति प्रमाण पत्र आवेदन देखकर गुरारू अंचल के अधिकारी औऱ कर्मचारी हैरान हैं। उनके मुताबिक किसी ने जानबूझ कर बदमाशी की है। अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने मीडिया को बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था है। ऑनलाइन आवेदन आने के बाद अंचल कार्यालय को तय समय सीमा में प्रमाण पत्र जारी करना होता है।