ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में नहीं थम रहा रफतार का कहर, भीषण सड़क हादसे मे दो लोगों की मौत; दो छात्रा घायल

GAYA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां भीषण स

बिहार में नहीं थम रहा रफतार का कहर, भीषण सड़क हादसे मे दो लोगों की मौत; दो छात्रा घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना चंदौती थाना क्षेत्र के गया-पंचानपुर मार्ग में केवाली गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान मंदिर के पास रहने वाले गौरव मिश्रा और डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा बस स्टैंड निवासी बसंत सिंह के रूप में हुई है जबकि झारखंड की रहने वाली श्रुति कुमारी और श्वेता कुमारी घायल हो गई हैं, जो दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा बताई जा रही हैं। घायल दोनों छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार होकर सभी लोग कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोग वहां पहुंचे गौरव और बसंत की मौत हो चुकी थी। वहीं दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल छात्राओं को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है।