ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में कोरोना का बड़ा विस्फोट, बोधगया आए 11 विदेशी मिले Corona पॉजिटिव

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम में पहुंचे 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग बीते 24 दिसबंर को विदेश से आने वाली विमानों स

बिहार में कोरोना का बड़ा विस्फोट, बोधगया आए 11 विदेशी मिले Corona पॉजिटिव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम में पहुंचे 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग बीते 24 दिसबंर को विदेश से आने वाली विमानों से बोधगया पहुंचे थे। रविवार की दोपहर तक सिर्फ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन शाम होते होते यह आंकड़ा 11 हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 लोगों में एक इंग्लैंड और बाकी म्यांमार और थाईलैंड के रहने वाले हैं।


थाईलैंड और म्यांमार से आए 11 विदेशी संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री ने सरकार की नींद उड़ा दी है। सबसे बड़ी बात है कि ये सभी लोग रिपोर्ट आने तक पूरे बोधगया में घूमते रहे और हजारों लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। ऐसे में इस बात की संभावा जताई जा रही है कि विदेश से आए इन 11 संक्रमितों ने कोरोना की बड़ी चेन बना दी होगी। संक्रमितों में से एक बोधगया से लापता हो गया है जबकि एक दिल्ली लौट गया है। बाकी लोगों को आइसोलेट किया गया है।


संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से कोरोना विस्फोट होने का खतरा मंडराने लगा है। 11 विदेशियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिहार के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एक संक्रमित के दिल्ली चले जाने के बाद दिल्ली सरकार को अलर्ट कर दिया है। सिविल सर्जन रंजन सिंह ने कहा है कि किसी में लक्षण नहीं है, जो जहां है, वहीं आइसोलेट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, दो संक्रमितों को आइसोलेट कर कोरोना के स्ट्रेन के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।


दरअसल, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में प्रवास पर हैं। उनका टीचिंग प्रोग्राम 29, 30 और 31 दिसंबर को आयोजित है। जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए कोरोना को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है और अब 11 विदेशियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट करते हुए कोरोना की जांच तेज कर दी गई है।