ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : वैक्सीन नहीं लेने वालों का बंद होगा राशन, कानूनी कार्रवाई भी होगी, डीएम का फरमान जारी

GAYA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की जा रहा है. लेकिन इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. डीएम ने एक फरमान जारी कि

बिहार : वैक्सीन नहीं लेने वालों का बंद होगा राशन, कानूनी कार्रवाई भी होगी, डीएम का फरमान जारी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की जा रहा है. लेकिन इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. डीएम ने एक फरमान जारी किया है, जिसके मुताबिक, कोरोना का टीका नहीं लगवाने वालों का राशन बंद कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं कोरोना जांच नहीं करवाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही गई है. जिलाधिकारी के इस फरमान के बाद से जिले में हड़कंप मच गया है. 


मामला गया जिले का है. यहां डीएम अभिषेक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीओ, बीईओ, बीपीएम जीविका, सीडीपीओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की थी. बैठक में डीएम ने कहा है कि जिन लोगों ने अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें एक नवंबर से पीडीएस से राशन नहीं मिलेगा. 


जन वितरण विक्रेता को निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं को राशन देते समय टीकाकरण प्रमाण पत्र अवश्य देखें. ऐसे लोगों को समय-समय पर कोविड-19 की जांच करानी होगी. इनकार करने पर उनपर आपदा एक्ट-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी. 


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 28 अक्टूबर एवं 07 नवंबर को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा. कोविड-19 के पहले या दूसरे डोज जो अब तक नहीं लिए हैं, वे ले सकते हैं. जिले में अब तक 24, 78, 935 लोगों ने टीका ले लिया है. टीकाकरण के लिए इतनी अधिक सुविधा देने के बावजूद कुछ लोग टीका नहीं ले रहे हैं यह उनके लिए कोरोना संक्रमण की घंटी है. अभी भी वक्त है छूटे हुए लोग टीका अवश्य ले लें.

टैग्स