ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : तीन दोस्तों की मौत से हाहाकार, पानी में डूबने से गई जान

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गया जिले से सामने आ रही है जहां आहर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुर

बिहार : तीन दोस्तों की मौत से हाहाकार, पानी में डूबने से गई जान
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गया जिले से सामने आ रही है जहां आहर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंबातरी पंचायत के बरदाग गांव का है. यहां तीन की मौत की खबर फैलते ही कोहराम मच गया. बताया जा रहा कि शौच करने के लिए महुली आहर की तरफ तीनों किशोर गए थे. इसी दौरान एक का पैर फिसला और वह आहर में जा गिरा. आहर में डूबता देख साथ में रहे दोनों साथी उसे बचाने के लिए कूदे. शोर मचाने के बावजूद कोई मदद को नहीं पहुंचा, इस बीच तीनों की मौत हो गई. 


कुछ देर तक जब तीनों घर नहीं लोटे तो परिवार के लोग आहर की तरफ जाकर खोजबीन करने लगे. गांव के लोगों ने आहर में खोजना शुरू किया तो एक किशोर का शव मिला. इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के सहयोग से दो और शवों को बाहर निकाला गया. तीनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया. 


मृतकों की पहचान रघु यादव के 15 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार, प्रेम यादव के 15 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और राजकुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. तीनों किशोर इंटर में पढ़ते थे. इधर, मौत की खबर पर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स