ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : हेरोइन के साथ कांग्रेस नेता और उसका भाई अरेस्ट, पहले ही जा चुकी है जेल

GAYA : बिहार कांग्रेस की मुश्किल है एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इनको नशीले पदार्थ के साथ

बिहार : हेरोइन के साथ कांग्रेस नेता और उसका भाई अरेस्ट, पहले ही जा चुकी है जेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार कांग्रेस की मुश्किल है एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इनको नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, गया के वार्ड संख्या 3 की पार्षद और कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लाछो देवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इनको मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ इनके भाई कृष्णा रवानी को भी अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में की है।


मिली जानकारी के अनुसार,  शहर में कई स्थानों पर नारकोटिक्स और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी क। इस दौरान डेल्हा थाना अंतर्गत मंंदराज बिगहा में नारकोटिक्स और पुलिस की छापेमारी हुई। इस दौरान लाछो देवी और उसके भाई कृष्णा रवानी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बीस पुड़िया मादक पदार्थ हेरोइन की बरामदगी की गई है। गिरफ्तारी के बाद पार्षद सह कांग्रेस नेत्री लाछो देवी और उसके भाई कृष्णा रवानी से पूछताछ की जा रही है। डेल्हा थाना में रखकर दोनों से पूछताछ हो रही है।


आपको बताते चलें कि, लाछो देवी पहले भी हेरोइन की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी हैं और जेल में भी रही हैं। पार्षद सह कांग्रेस नेता के खिलाफ लगातार मादक पदार्थ की बिक्री का मामला सामने आ रहा है और अब उनके खिलाफ नारकोटिक्स और पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। नारकोटिक्स और पुलिस की छापेमारी मंदराज बिगहा में हुई है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।