ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बिहार : हादसे की शिकार हुई पिंडदानियों से भरी बस, 12 से अधिक लोग घायल

GAYA : मोक्ष नगरी गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पिंडदानियों को लेकर जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। दुर्घटना इतना जबरदस

बिहार : हादसे की शिकार हुई पिंडदानियों से भरी बस, 12 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : मोक्ष नगरी गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पिंडदानियों को लेकर जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि बस के परखचे उड़ गए हैं। हादसे में बस सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना आमस के हमजापुर मोड़ के पास जीटी रोड पर हुई है।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। सभी घायलों को शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस आंध्र प्रदेश से गया जा रही थी। बस सवार सभी यात्री पितृपक्ष मेला में पितरों का पिंडदान करने गया जा रहे थे।


जानकारी के मुताबिक पिंडदानियों से भरी बस जैसे ही हमजापुर मोड़ के पास पहुंची विपरित दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।