ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार: हादसे का शिकार हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, ट्रैनिंग के दौरान अनियंत्रित होकर खेत में गिरा

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां सेना का एक चॉपर हादसे का शिकार हो गया है। एयरक्राफ्ट ने गया ओटीए से दौरान उड़ान भरा था, जिसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह खेत में

बिहार: हादसे का शिकार हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, ट्रैनिंग के दौरान अनियंत्रित होकर खेत में गिरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां सेना का एक चॉपर हादसे का शिकार हो गया है। एयरक्राफ्ट ने गया ओटीए से दौरान उड़ान भरा था, जिसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह खेत में जा गिरा। एयरक्राफ्ट पर सवार महिला और पुरुष पायलट सुरक्षित हैं। घटना बोधगया के कंचनपुर गांव की है।


दरअसल, मंगलवार को गया ओटीए से रूटिंग ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट उड़ा था लेकिन अचानक एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में जा गिरा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में अफता-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है। ग्रामीणों ने दोनों पायलटों को एयरक्राफ्ट से बाहर निकाला। 


गनीमत की बात रही कि एयरक्राफ्ट पर सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पायलटों द्वारा घटना की जानकारी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को दिए जाने के बाद ओटीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले गए। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा की विषय बन गया है।