ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में नहीं मनी दिवाली

GAYA: खबर गया जिले की है, जहां कमल का फूल तोड़ने गए दो बच्चों की आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गझण्डा गांव स्थित लेम्बो आहर की है। हादसे के बाद पूरे गांव

बिहार: आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में नहीं मनी दिवाली
First Bihar
2 मिनट

GAYA: खबर गया जिले की है, जहां कमल का फूल तोड़ने गए दो बच्चों की आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गझण्डा गांव स्थित लेम्बो आहर की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम फ़ैल गया।




सोमवार यानी दिवाली के दिन एक साथ दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम फैल गया। मृतकों की पहचान गझण्डा गांव के रहने वाले रामशरण सिंह रवानी के 10 साल के बेटे पिंटू कुमार और राधेलाल वर्णवाल के 11 साल के बेटे श्रुतम कुमार के रूप की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे दोनों बच्चे घर से निकले थे। दोनों गांव के लेम्बो आहर से कमल के फूल तोड़ने चले गए। इसी दौरान दोनों गहराई में चले गई और डूबकर उनकी मौत हो गई।




बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने काफी देर तक खोजबीन की तब जाकर पता चला कि दो बच्चे आहर में डूब गए हैं। परिजन भागे भागे वहां पहुंचे और बच्चे के शव को देखते वहां चीख पुकार मच गया। दिवाली के दिन हुई इस घटना से लोग इतने दुखी हुए कि पूरे गांव में किसी ने त्योहार नहीं मनाया

टैग्स