ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बेटी ने ICU में रचाई शादी, दो घंटे बाद ही मां की मौत

GAYA : घर, मंदिर और मैरिज हॉल में आयोजित शादियां तो आम है लेकिन गया जिले से शादी की एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू म

बिहार : आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बेटी ने ICU में रचाई शादी, दो घंटे बाद ही मां की मौत
First Bihar
2 मिनट

GAYA : घर, मंदिर और मैरिज हॉल में आयोजित शादियां तो आम है लेकिन गया जिले से शादी की एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में ही लड़के और लड़की ने शादी रचा ली। इस शादी के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के साथ-साथ अस्पताल के भी कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन इस जोड़े को ICU में ही शादी क्यों करनी पड़ी  ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 



मामला गया जिले के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पीटल। गुरारू प्रखंड के बाली गांव के रहने वाले ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा की तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तो उन्हें अर्श अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक बता दी और साथ ही ये भी कहा कि किसी भी वक्त मरीज़ की मौत हो सकती है। ऐसे में मरीज पूनम कुमारी ने अपनी आखिरी इच्छा जताते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी चांदनी की शादी देखकर मरना चाहती हूं।  



दरअसल, चांदनी का इंगेजमेंट 26 दिसंबर को होने वाला था लेकिन मां की इच्छा पूरी करनेव के लिए उसने कल यानी रविवार को ICU में ही शादी कर ली।  शादी पूरी होने के दो घंटे बाद ही मरीज़ की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इस तरह की कहानी आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखी होगी लेकिन ये अनोखी शादी हर किसी को याद रहेगी। 

टैग्स