ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

आज गया आएंगे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, नहीं सुनाएंगे कथा, सिर्फ करेंगे ये काम

GAYA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार की धरती पर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को गया पहुंच रहे हैं। गया में वे अगले तीन दिनों यानी

आज गया आएंगे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, नहीं सुनाएंगे कथा, सिर्फ करेंगे ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार की धरती पर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को गया पहुंच रहे हैं। गया में वे अगले तीन दिनों यानी 4 अक्टूबर तक प्रवास करेंगे हालांकि इस दौरान न तो उनका दिव्य दरबार लगेगा और ना ही वे कथा ही सुनाएंगे। विशेष चार्टर्ड विमान से धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंचेंगे।


दरअसल, गया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। तीन दिनों के भीतर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का दिव्य दरबार लगना था, इसके साथ ही साथ वे हनुमत कथा का भी पाठ करने वाले थे लेकिन कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द हो गया था हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धीरेंद्र शास्त्री गया आ रहे हैं, यहां तीन दिनों तक प्रवास के दौरान वे अपने पूर्वजों का पिड़दान करेंगे।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की जानकारी उनके भक्तों को है ऐसे में बड़ी संख्या में लोग गयाजी पहुंचे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा तो नहीं करेंगे लेकिन अपने भक्तों के पितरों का पिंडदान करवाएंगे। बाबा के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोग पिंडदान करेंगे। गया एयरपोर्ट से बाबा सीधे होटल पहुंचेंगे, जहां वे कुछ खास भक्तों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि पहली बार पटना के तरेत पाली गांव में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम हुआ था जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।