ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

गयाजी में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का विशाल प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

गयाजी में NEET पेपर लीक के विरोध में हजारों छात्रों ने गांधी मैदान से समाहरणालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।

बिहार न्यूज
केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में सोमवार को गया में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने गांधी मैदान से समाहरणालय तक विशाल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई।


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटना ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की।


छात्रों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत पर असर पड़ा है।प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि परीक्षा से जुड़े तनाव और पेपर लीक की घटनाओं के कारण कई अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती और उचित कार्रवाई नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

गयाजी नितम राज की रिपोर्ट

टैग्स