ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

रात के अंधेरे में घर से मूक-बधिर बच्ची को उठा ले गया फूफा, फिर दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कर दी हत्या

Bihar Crime News: गया जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच आगे...

रात के अंधेरे में घर से मूक-बधिर बच्ची को उठा ले गया फूफा, फिर दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कर दी हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. अतरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, वह कोई और नहीं बल्कि बच्ची का सगा फूफा निकला. आरोपी की पहचान मनोज मांझी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


पुलिस के अनुसार, यह वारदात 21 जून की देर रात हुई थी. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी मनोज मांझी मूल रूप से सरबहदा का रहने वाला है, लेकिन वर्ष 2017 से गांव में ही अलग घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था. घटना वाली रात वह अपने साले के घर आया था.


आरोप है कि रात करीब दो बजे, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तब आरोपी बच्ची को घर से उठाकर खेत की ओर ले गया. वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया.


अगली सुबह 22 जून को गांव के लोगों ने खेत के पास झाड़ियों में बच्ची का शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता की शिकायत पर अतरी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया.


परिजनों ने बताया कि घटना की रात के बाद आरोपी भी गांव से गायब हो गया था. हालांकि अगले दिन वह वापस लौटा और खुद को पूरी घटना से अनजान बताने लगा. लेकिन जब जांच तेज हुई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा श्वान दस्ता गांव पहुंचा, तो वह दोबारा फरार हो गया. उसके इस व्यवहार से परिवार और ग्रामीणों का शक और गहरा गया.


लगातार तलाश के बाद परिजनों ने 30 जून को आरोपी को गया जंक्शन के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.


अतरी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में सभी साक्ष्य जुटा रही है और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.