ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...

नहीं लगेगा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, गया आएंगे लेकिन कथा नहीं सुनाएंगे, जानिए.. वजह

GAYA: गया में एक से तीन अक्टूबर को होने वाला बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यकम नहीं होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गया आएंगे जरूर लेकिन न त

नहीं लगेगा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, गया आएंगे लेकिन कथा नहीं सुनाएंगे, जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक से तीन अक्टूबर को होने वाला बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यकम नहीं होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गया आएंगे जरूर लेकिन न तो उनका दिव्य दरबार लगेगा और ना ही वे कथा कर सकेंगे। वहीं वे महाबोधि मंदिर और मंगला गौरी मंदिर में दर्शन भी नहीं कर सकेंगे।


दरअसल, गया में आगामी एक से तीन अक्टूबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। तीन दिनों के भीतर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का दिव्य दरबार लगना था, इसके साथ ही साथ वे हनुमत कथा का भी पाठ करने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है।


गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू हो रहा  है। पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों लोग गया पहुंचेंगे, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने धीरेंद्र शास्त्री को कार्यक्रम और दिव्य दरबार लगाने की अनुमती नदी दी है हालांकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक गया में ही रहेंगे। गया में वे अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान करेंगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने वीडियो के जरीए दी है।


बता दें कि बोधगया स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया था। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर उनके भक्तों के बीच भारी उत्साह था लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण उनके चाहने वालों में मायुसी है। वहीं कार्यक्रम रद्द होने को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।