ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

गया में महाबोधि मंदिर के पास लगी भीषण आग, 100 से अधिक दुकानें जलकर राख

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां महाबोधि मंदिर के पास भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सब्ज मार्केट में हुई अगलगी की इस घटना में करीब 100 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। एक के

गया में महाबोधि मंदिर के पास लगी भीषण आग, 100 से अधिक दुकानें जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां महाबोधि मंदिर के पास भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सब्ज मार्केट में हुई अगलगी की इस घटना में करीब 100 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर के पास स्थित सब्जी बाजार में अगलगी की घटना हुई है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। अगलगी के दौरान कई सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए हैं। इलाके मे मौजूद कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि कचरे में लगी आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस दौरान अग्निशमन विभाग की बदहाली भी सामने आई है। अगलगी के बाद जो पहली दो गाड़ियां पहुंची उनकी पाइप से पानी ही नहीं निकल रहा था, इसके बाद तीन अन्य गाड़ियां मंगाई गई, जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हो सका। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें