ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Bihar news: गया जी में आग का कहर; 4 बसें जलकर हुई खाक, अफरातफरी का माहौल

Bihar news: गया में महारानी बसों में लगी आग, 4 बसें धूं-धूं कर जल गईं। बिहार बस स्टैंड पर अचानक आग लगने से अफरातफरी मची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गया बस आग, महारानी बस आग, गया बस स्टैंड आग, बस में आग लगना, गया में बस आग, बस आग दुर्घटना, गया बस हादसा, बिहार बस आग, बस आग की घटना Gaya bus fire, Maharani bus fire, Gaya bus stand fire, bus fire inci
4 बसें धूं-धूं कर जल गईं
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar news: गया जी  जिले से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है जहां बुधवार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे महारानी एक्सप्रेस बस सर्विस की  चार बसों में अचानक आग लग गई। यह घटना सरकारी बस स्टैंड के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया ।हालाँकि सुचना मिलने पर दमकल बिभाग के द्वारा  घटनास्थल पर पहुचं कर आग पर काबू पा लिया गया |


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि बसें धूं-धूं कर जलने लगीं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चारों बसें आग की लपटों में घिरी हुई थीं, जबकि आसपास खड़े लोग दूर से तमाशा देख रहे थे।


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी साजिश की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।मामले को लेकर आगे की करवाई की जा रही है और आग लगने के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है |