ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

थानेदार ने सांसद का कॉल नहीं किया रिसीव, नाराज JDU MP थाना में धरना पर बैठे

GAYA: पुलिस की कार्यशैली से जेडीयू सांसद नाराज हो गए हैं. सांसद विजय कुमार मांझी बाराचट्टी थाना जाकर धरना पर बैठ गए है. इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई है. सांसद इतना नाराज है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA:  पुलिस की कार्यशैली से जेडीयू सांसद नाराज हो गए हैं. सांसद विजय कुमार मांझी बाराचट्टी थाना जाकर धरना पर बैठ गए है. इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई है. सांसद इतना नाराज है कि वह इलाज के लिए नहीं गए. थाना परिसर में ही डॉक्टर को बुलाकर जांच किया गया. सांसद एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े है. 

4 बार किया कॉल लेकिन थानेदार ने नहीं किया रिसीव

जेडीयू सांसद ने गया के बाराचट्टी थानेदार कुमार सौरभ को चार बार कॉल किया. लेकिन थानेदार ने सांसद का कॉल रिसीव नहीं किया. इससे पहले भी वह कॉल रिसीव नहीं करते थे. जिससे नाराज सांसद पैदल ही थाने पहुंच गए और धरना पर बैठ गए. उनके साथ में विधायक समता देवी भी धरने स्थल पर मौजूद हैं.

मदद के लिए प्रवासी मजदूर पहुंचे थे परिजन

बताया जा रहा है कि सांसद के पास कुछ लोग मदद के लिए गए थे. प्रवासी मजदूर का हैदराबाद में मौत हो गई है. परिजन शव लाने और ठेकेदार पर केस दर्ज कराने को लेकर सांसद के पास पहुंचे हुए थे. सांसद ने इसको लेकर ही थानेदार को कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं उठाया. जिससे सांसद नाराज हो गए.