ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

गया में सनसनीखेज खुलासा: पार्सल वैन के ‘तहखाने’ से 302 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: डाक पार्सल वैन में छिपा ऐसा राज सामने आया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। गया के डोभी-चतरा मार्ग पर एक सामान्य दिखने वाले वाहन की तलाशी के दौरान जो बरामद हुआ, उसने इलाके में सनसनी...

गया में सनसनीखेज खुलासा: पार्सल वैन के ‘तहखाने’ से 302 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग स्थित धीरजापुर पुल के समीप एक संदिग्ध पार्सल वैन को रोका। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। वैन के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से कुल 302 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है।


पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। वाहन के भीतर एक सीक्रेट चैंबर तैयार किया गया था ताकि सामान्य जांच के दौरान पुलिस को किसी तरह का शक न हो। हालांकि पहले से मिली गुप्त सूचना और पुलिस की सतर्कता ने तस्करों की पूरी योजना पर पानी फेर दिया।


बरामद गांजा में 5-5 किलोग्राम के 54 पैकेट और 2-2 किलोग्राम के 16 पैकेट शामिल हैं। पुलिस ने मौके से वाहन चालक चंदन कुमार (25 वर्ष) और उपचालक सुजीत कुमार (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पटना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांजा की यह बड़ी खेप झारखंड के गुमला इलाके से लाई जा रही थी और इसे राजधानी पटना में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और गांजा की खेप किन-किन इलाकों में पहुंचाई जानी थी।


बहेरा थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि डोभी-चतरा मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी को देखते हुए विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध पार्सल वैन को रोककर जब तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर बने गुप्त चैंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।