ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव

बिहार में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की जांच जारी

Bihar Cyber Crime News: गया में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और पुलिस अब पूरे रैकेट तक...

बिहार में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की जांच जारी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Cyber Crime News: बिहार के गया जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. साइबर थाना पुलिस ने 2 करोड़ 91 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर फर्जी तरीके से एक्टिव कराए गए सिम कार्ड साइबर ठगों तक पहुंचाने का आरोप है. पुलिस ने उसके घर से 47 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. इस कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है.


गया साइबर डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज इन्वेस्टमेंट स्कैम की 22 शिकायतों में इस्तेमाल किए गए 11 मोबाइल नंबर एक ही पॉइंट ऑफ सेल से जारी किए गए थे. इन मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से कुल 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ठगी की गई थी.


तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान उसके घर से 47 सिम कार्ड बरामद हुए. इनमें 43 एयरटेल और 4 जियो के सिम शामिल हैं. पुलिस ने सभी सिम कार्ड को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया गया.


पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं. उसने बताया कि वह गांव के गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों के नाम पर सिम कार्ड निकलवाता था. इसके बाद उन्हें खुद एक्टिव करता और साइबर ठगों तक पहुंचा देता था. यही सिम कार्ड देशभर में ऑनलाइन ठगी, इन्वेस्टमेंट स्कैम और दूसरे साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जाते थे.