ब्रेकिंग
बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’

Bihar News : मुखिया जी की ‘पिस्टल वाली रील’ वायरल! गया में वीडियो ने मचाई सनसनी, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

गया के बेलागंज प्रखंड की चिरैला पंचायत के मुखिया जितेंद्र यादव का कथित पिस्टल लहराते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bihar News : मुखिया जी की ‘पिस्टल वाली रील’ वायरल! गया में वीडियो ने मचाई सनसनी, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत चिरैला पंचायत के वर्तमान मुखिया जितेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनके हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। वीडियो में वे एक गाने पर रील बनाते हुए हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि मुखिया की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया स्टोरी पर भी साझा किया गया था। इसके बाद वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक पिस्टल है या कोई अन्य वस्तु, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार की प्रकृति की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


मामले को लेकर लॉ एंड ऑर्डर के डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है और जांच के लिए स्थानीय थाने को भेजा गया है। वहीं, बेलागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।