ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज है। निगरानी ब्यूरो ने गया जिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बिल पास करने के एवज में घूस मांगी गई थी।

Bihar Corruption News, Gaya BDO Arrested, Vigilance Bureau Bihar Action, BDO Rakesh Kumar Bribe Case, Bihar Vigilance Trap, Gaya District News, Bihar Officer Arrested, Anti Corruption Action Bihar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. निगरानी ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

खबर गयाजी से है, जहां एक रिश्वतखोर बीडीओ को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी से रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर गयाजी प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को सदर प्रमुख के चैंबर से 50 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि शिकायतकर्ता से लेबर मद में 3.5 लाख की राशि भुगतान में 50 हजार रू रिश्वत की मांग की गई थी. 

प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम पूछताछ में जुटी है. बताया जाता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिल पास करने के एवज में घूस की मांग की थी. जिसके बाद प्रखंड प्रमुख ने शिकायत की. निगरानी के उपाधीक्षक सतेंद्र राम के नेतृत्व में गठित धावा दल ने बीडीओ को गिरफ्तार किया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता